IndiaPolitics

बीजेपी के CM ने किया PM का अपमान:जयपुर

कोई भी नेता पीएम बनने के बाद वह किसी पार्टी का नेता नहीं रहता। वह पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। समूचे राष्ट्र की अस्मिता उससे जुड़ी होती है। ऐसे में जब हम इस पद पर काबिज शख्स पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं या उसका अपमान करते हैं तो उसे समूचे राष्ट्र का अपमान माना जाता है।

कुछ ऐसा ही बीजेपी शासित राज्य के एक मुखिया ने पीएम मोदी के साथ किया है।

लोकतंत्र में विपक्ष की आलोचनाएं शिरोधार्य होती हैं। दो दशक पहले तक की राजनीति में इसके कई उदाहरण मिल जाएंगे। लेकिन बीते कुछ सालों में भारतीय राजनीति का स्वरूप बदला है। विपक्षी दल के नेता प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत आलोचना करते हुए पाए जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी और प्रधानमंत्री भी विपक्ष की जायज आलोचनाओं को भी नजरअंदाज करते हुए देखे जाते हैं।

बीजेपी के CM ने किया PM का अपमान!

खैर, इस सबके इतर ताजा मामले में खुद बीजेपी शासित राज्य के सीएम ने ही पीएम मोदी का अपमान कर दिया है। जिसे लेकर आम जनता पीएम पर टिप्पणी करने वाले नेता की आलोचना कर रही है। तो वहीं, विपक्षी दल खास कर कांग्रेस नेता भी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईफा अवार्ड्स का आयोजन था। यहां राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आपका पसंदीदा एक्टर कौन है तो भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम ले लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने बोला हमला

इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ‘देर से ही सही… भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं कि मोदी जी नेता नहीं, बल्कि एक्टर हैं।’ इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है और लूट का यह पैसा इस कार्यक्रम को दिया गया।

भजनलाल शर्मा के इस बयान के बाद राजनैतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी को इस तरह की टिप्पणियां बिल्कुल नहीं पसंद हैं। ऐसे में भजनलाल शर्मा की कुर्सी को भी ख़तरा हो सकता है। अगर ऐसा नहीं भी4 हुआ तो समझाइश तो ज़रूर दी जाएगी। दूसरी तरफ माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस इस बयान को बड़ा मुद्दा बना सकती है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button