IndiaPolitics

पाकिस्तानी गोलाबारी में राजौरी के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की मौत…

ओपरेशन सिंदूर के चौथे दिन भारत और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी और ड्रोन अटैक की खबरें आ रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की तरफ से भारी शेलिंग हुई है जिसमें राजौरी जिले के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की मौत हो गई है.

रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार की सुबह थापा अपने घर के अंदर थे जब पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से गोलीबारी के दौरान गोला उनके घर पर गिरा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा की मौत हो गई.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “राजौरी से दिल दहला देने वाली खबर. हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है. इस भयानक जीवन हानि पर मेरे पास कोई शब्द नहीं है. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

बता दें कि सिर्फ एक दिन पहले, थापा ने उप मुख्यमंत्री के साथ जिले का दौरा किया था और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा आयोजित एक आधिकारिक वर्चुअल बैठक में भाग लिया था.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button