
राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के रहने वाले पठान खान को पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत केस दर्ज किया गया है.
उसे करीब एक महीने पहले हिरासत में लिया गया था और तब से उससे पूछताछ की जा रही थी. उसे औपचारिक रूप से 1 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया.
एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, पठान खान 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया. पाकिस्तान में उसे पैसों का लालच दिया गया और जासूसी की ट्रेनिंग दी गई. 2013 के बाद भी वह वहां जाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलता रहा और जैसलमेर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ शेयर करता रहा.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



