India

दिल्ली से मुंबई जा रही बस में पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद,

देश की सबसे बड़ी एंटी- स्मगलिंग एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली से मुंबई जा रही एक लग्जरी बस में सफर कर रही नाइजीरियन महिला को 5 करोड़ रुपये से अधिक की मादक दवाओं (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया गया है.

एजेंसी के अनुसार, DRI को सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक दिल्ली से मुंबई ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आ रहा है. इसी सूचना के आधार पर DRI की टीम ने करीब 50 किलोमीटर तक एक बस का पीछा किया, जो मुंबई की ओर बढ़ रही थी. जैसे ही बस मुंबई के नजदीक पहुंची, टीम ने उसे रोका और एक नाइजीरियन महिला को हिरासत में लिया.

DRI अधिकारियों ने बताया कि महिला के पास से कुल 2.56 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 584 ग्राम एक्स्टसी टैबलेट्स बरामद की गई हैं. इनकी बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह ड्रग्स फूड पैकेट्स (ओट्स) और जूस के टेट्रा पैक में छिपाई गई थी, ताकि सतह पर किसी को शक न हो.

पूछताछ और फॉलो-अप कार्रवाई के दौरान DRI ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जो मुंबई में यह ड्रग्स लेने वाला था. अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के बीच अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का संबंध हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है.

DRI ने बताया कि मेथामफेटामाइन और एक्स्टसी जैसे ड्रग्स आमतौर पर रेव पार्टियों में इस्तेमाल किए जाते हैं. ये ड्रग्स न केवल अवैध हैं, बल्कि अत्यधिक खतरनाक भी हैं और स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. महिला के खिलाफ NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, DRI की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button