दिल्ली में दर्दनाक हादसा मंदिर में लगी आग..

दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मंदिर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में पुजारी की जिंदा जलकर मौत हो गई. उनकी पहचान 65 वर्षीय बनवाली लाल शर्मा के रूप में सामने आई है.पुलिस के अनुसार, पुजारी मंदिर परिसर के अंदर फंस गए थे गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी जान चली गई.
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रेम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सूर्य मंदिर में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने में जुट गई. हालांकि, पुजारी बनवारी लाल शर्मा बेहोश हालत में मिले थे, जिन्हें तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसलिए लगी थी आग
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर में जल रहे हीटर की वजह से आग लगी होगी. पुलिस ने पुजारी के दो परिजनों, एक पड़ोसी घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं. फिलहाल, किसी ने भी घटना को लेकर किसी भी तरह का शक नहीं जताया है.
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम मौके पर जाकर जांच में जुटी हुई है, ताकि किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की संभावना को खारिज किया जा सके. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की हर एंगल से जांच जारी है ताकि उचित तथ्यों के आधार कार्रवाई की जा सके.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)



