Gujarat

तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा:सुरेन्द्रनगर

गुजरात के सुरेंद्रनगर से भयंकर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण में गाड़ी नहीं थी।

एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल और घर की दीवार से गाड़ी टकरा गई। टैक्सी का शीशा और बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, इस हादसे में दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।

सीसीटीवी वीडियो में नजर आया कि खाली सड़क पर दो युवक जा रहे हैं, तभी उन्हें सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आती दिखी। गाड़ी ड्राइवर के नियंत्रण में नहीं थी। अनियंत्रित गाड़ी को अपनी ओर आता देख एक युवक सड़क के किनारे भागता है, जबकि दूसरा वहीं खड़ा रह गया। गाड़ी भी उसी तरफ चली जाती है, जहां पहला युवक भागता है। तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद पीड़ित हवा में उछल जाता है और तेज गति के साथ बिजली के पोल से टकरा जाता है। इसके बाद कार भी पोल से टकराती है। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button