Gujarat

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत:कच्छ

गुजरात के कच्छ जिले के अंजार तालुका में शनिवार दोपहर एक गांव के तालाब में 8 से 14 वर्ष की आयु के चार बच्चे डूब गए, जबकि एक अन्य नाबालिग लापता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुधई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “जब यह घटना हुई तब बच्चे अपने मवेशियों को चराने और भवानीपुर के पास तालाब में नहाने गए थे।”

जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े और बाद में अधिकारियों को सूचना दी। बचाव दल ने तालाब से चार बच्चों – इस्माइल (8), उमर (11), मुस्ताक (14) और असफाक (9) के शव बरामद किए

उन्होंने बताया कि लापता जाहिद (11) की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंजार के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button