BusinessIndia

जोधपुर जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे हुआ. इसमें जालोर के डायमंड व्यापारी मूल सिंह राजपूत (30) और उनकी पत्नी दरिया कंवर (27) की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब वे अपनी नई स्कॉर्पियो में परिवार सहित मंदिर दर्शन कर ससुराल ढेलाणा (जोधपुर) की ओर जा रहे थे.

इस हादसे में मूल सिंह के दोनों बेटे अभिजीत सिंह (5) और जितेन्द्र सिंह (9) के अलावा भाई अजयपाल सिंह (24) और साली तनु को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को जोधपुर के MDM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चालक को आ गई झपकी, ट्रक में घुस गई गाड़ी

मूल सिंह 4 दिन पहले ही मुंबई से अपने बच्चों को छुट्टियों में गांव छोड़ने आए थे. पुलिस के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव गाड़ी में ही फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.

एक साथ हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार:

शनिवार दोपहर 2:30 बजे दोनों पति-पत्नी के पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव भागवा (जालोर) पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों की नम आंखों के बीच एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया. यह दृश्य पूरे गांव को भावुक कर गया.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button