India

चार महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म :जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र से एक चार महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 20 साल के युवक को हिरासत में लिया है.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक को पोर्न वीडियो देखने की लत थी. इसलिए उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया. पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई पोर्न वीडियो मिले हैं.

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र से एक चार महीने की बच्ची के साथ रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूरी घटना होली की शाम 6 बजे की है. चूना भट्ठा में काम करने वाले आरोपी युवक ने अपने दोस्त की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. होली होने की वजह से चूना भट्टा का काम बंद था, लेकिन काम करने वाली लेबर वहां मौजूद थी. ऐसे में आरोपी युवक ने पहले तो बच्ची के पिता के साथ शराब पी और फिर मौका पाते ही उसने चार महीने की बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया.

आरोपी युवक अरेस्ट

घटना की जानकारी तब मिली जब बच्ची जोर से चिल्लाई और रोने लगी. ऐसे में पास ही के झोपड़ी में सो रही मां बच्चों के पास पहुंची और बाकी लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया.

इस पूरे मामले की जांच पुलिस के आला अधिकारी की निगरानी में की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को पोर्न देखने की लत थी. आरोपी के मोबाइल गैलरी में कई पॉर्न वीडियो मिले हैं. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया वह नशे में था और पॉर्न वीडियो देख रहा था.
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button