Gujarat

गुजरात के सूरत शहर से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां कापोद्रा इलाके में स्थित अनप जेम्स नाम की डायमंड कंपनी में जहरीला पानी पीने से मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बीद तुरंत मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इनमें दो वर्करों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बाकी की हालर स्थिर है. जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के वर्करों ने पानी के स्वाद को लेकर पहले ही फैक्ट्री मालिक से शिकायत की थी. वर्करों का कहना था कि पानी में कुछ अजीब तरह की गंध और स्वाद महसूस हो रहा है.

जहरीला पानी पीने से बिगड़ी मजदूरों की तबीयत

मामले में जब फैक्ट्री मालिक ने जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. फैक्ट्री के वाटर फिल्टर प्लांट में सल्फास की गोलियां मिलीं, जो आमतौर पर अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन यह इंसानों के लिए बेहद जहरीली होती हैं. फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी बीमार वर्करों को तुरंत इलाज के लिए सूरत की किरण हॉस्पिटल और डायमंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है. इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी वर्कर खतरे से बाहर हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. डीसीपी आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस को फैक्ट्री के पानी के फिल्टर प्लांट के पास से सल्फास की पुड़िया भी मिली है. डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सौभाग्य से सल्फास का पूरा पैकेट पानी में नहीं घुला था, वरना यह घटना और भी भयावह हो सकती थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाने शुरू कर दिए, जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button