BusinessGujarat

गुजरात के भरूच में कबाड़ गोदामों लगी भीषण आग…

गुजरात में भरूच शहर के अंकलेश्वर इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग इतनी भयानक है कि अबतक करीब 5 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हो गए हैं।

इस अग्निकांड के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें घटनास्थल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही बहुत बड़ी मात्रा में लगातार काले धुएं का गुबार भी उठता हुआ दिख रहा है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह गुजरात के राजकोट में 12 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक शख्स घायल हो गया था। यह घटना शहर 150 फुट रिंग रोड इलाके में हुई और इमारत में फंसे लगभग 40 निवासियों को बचा लिया गया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button