GujaratPolitics

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में शुक्रवार को दंगा करने और ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को घायल करने के आरोप में कांग्रेस की गुजरात इकाई के विधायक विमल चूडासमा और उनके 39 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोमनाथ सीट से विधायक और 39 अन्य लोगों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभास पाटन इलाके में एक तोड़फोड़ अभियान को रोकने की कोशिश की और जब पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव किया।

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस विधायक सहित 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने बताया कि राजस्व अधिकारी अनिल भगत की शिकायत के आधार पर प्रभास पाटन पुलिस ने चुडासमा और 39 अन्य के खिलाफ दंगा करने, अवैध रूप से एकत्र होने और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने और उन्हें चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जडेजा ने कहा, ”शुक्रवार सुबह जब स्थानीय प्रशासन प्रभास पाटन में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रहा था तो चुडासमा और 39 अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को काम करने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने तोड़फोड़ अभियान का विरोध किया और उनपर पथराव किया।”

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button