Gujarat

गुजरात के आणंद जिले में एक मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंकलाव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे जिले के अंबाकुई गांव के पास हुई।

अधिकारी ने कहा, ”मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही थी। तेज गति से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए दिए जिसके कारण मोटरसाइकिल पीछे से उससे टकरा गई।”

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की इस हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनहर परमार, रंजीत पढियार और नरेश के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि अंकलाव पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना की जांच की जा रही है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button