Gujarat

कुत्ते सिर्फ पालतू नहीं होते, वो आपके सबसे भरोसेमंद रक्षक भी होते हैं। इस बात का ताजा उदाहरण हाल ही गुजरात में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।दरअसल, गुजरात के मोरबी जिले में एक वफादार पालतू कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक की जान बचा ली।

मीडिया की खबरों के अनुसार टंकारा तालुका के मिटाणा गांव में रहने वाले 30 वर्षीय अमितभाई रहीमभाई थेबा पर आधी रात को तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। लेकिन जैसे ही अमितभाई ने अपने घर पर बंधे हुए कुत्ते को खुला छोड़ दिया था। तब वफादार जानवर बिना डरे हमलावरों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे मालिक की जान बच गई।

मोरबी में कुत्‍ते की वफादारी यह घटना 12 अप्रैल 2025 की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। खबर है कि अमितभाई हकड़िया पीर दरगाह के पास स्थित अपनी वाड़ी में खुले परिसर में सो रहे थे। रात को हमलावरों ने डंडों और लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया और वहां से उठकर भागने लगा। वह भागते हुए दीवार के पास आया, जहां पालतू कुत्‍ता बंधा हुआ।

कुत्‍ता हमलावरों पर भौंकने लगा, जिससे कोई हमलावर उसके पास नहीं आया और मौका पाकर अमितभाई ने कुत्‍ते को खोल दिया। कुत्‍ता तुरंत हमलावरों की ओर झपटा। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल अमितभाई को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। टंकारा पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button