India

उज्जैन महाकाल मंदिर के पास होटल में दिखा कुछ संदिग्ध तो पहुंचा हिन्दू संगठन; कमरे में मिला शहजाद सिद्दीकी और एक लड़की

उज्जैन में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ की गूंज सुनाई दी जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में बिना जानकारी के ठहराए गए मुस्लिम युवक को एक हिन्दू युवती के साथ पकड़ लिया।होटल में जबरदस्त हंगामा हुआ और कार्यकर्ताओं ने होटल की मान्यता रद्द करने की माँग की।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर से आए शहजाद सिद्दीकी ने उज्जैन के लोहे का पुल क्षेत्र स्थित होटल हिंदम पैलेस में एक हिन्दू युवती के साथ कमरा लिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि होटल प्रबंधन ने केवल युवक की आईडी ली और युवती की कोई पहचान नहीं माँगी। यह जान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुँचकर पूरा मामला उजागर किया।

पुलिस पूछताछ में निकली सच्चाई

युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों दोस्त हैं और उज्जैन घूमने आए हैं। उसने दावा किया कि उसके परिवार को सब पता है। लेकिन जब पुलिस ने युवती की माँ से संपर्क किया तो साफ हुआ कि परिजनों को इस यात्रा की जानकारी तक नहीं थी। इस पर पुलिस ने युवक और होटल संचालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी, अर्जुन भदौरिया और अन्य पदाधिकारियों ने थाने पहुँचकर कार्रवाई में देरी का विरोध किया और थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने साफ आरोप लगाया कि होटल संचालक मोहम्मद जफर ने जानबूझकर युवती की ID नहीं ली और दोनों को कमरा दिया।

आरोपी जेल भेजा गया

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, नागपुर निवासी शहजाद सिद्दीकी के खिलाफ 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है। वहीं होटल मालिक मो. जफर के खिलाफ 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन उज्जैन के लिए रवाना हो चुके हैं।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button