GujaratIndia

अहमदाबाद विमान हादसे में जीवित बचने वाले एक मात्र शख्स विश्वास कुमार के छोटे भाई अजय का शव परिवार को डीएनए सैंपलिंग के बाद सौंप दिया गया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विश्वास दीव के अपने घर पहुंचे और वहां से अपने भाई अजय की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार की क्रियाएं संपन्न की। विश्वास और अजय दोनों लंदन जाने वाली फ्लाइट में थे। इस मंजर को देख हर किसी की आंखें नम थीं। गमगीन चेहरा और लगातार बहते आंसू विश्वास की बेबसी दिखा रहे थे। परिवार के सदस्य भी इस दौरान बेहाल नजर आ रहे थे।

Air India Crash में जीवित बच गए थे विश्वास

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश में 12 क्रू मेंबर सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में बचने वाले एक मात्र जीवित यात्री विश्वास कुमार ही थे। विश्वास ने बताया था कि अजय पहली बार उनके साथ लंदन जा रहा था। अपनी विदेश यात्रा को लेकर वह उत्साहित था।

विश्वास मूल रूप से दीव के रहने वाले हैं और वह पिछले कई सालों से यूके में रह रहे हैं। भाई की अर्थी को कंधा देने के दौरान वह लगातार रोते-बिलखते नजर आ रहे थे। इस अंतिम यात्रा में शामिल बाकी लोग भी गमगीन थे।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button