
मुंबई जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में ले जाया जा रहा 3 टन गोमांस गुजरात पुलिस ने वडोदरा रेलवे स्टेशन पर जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बुधवार शाम गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हुई जब्ती के संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पश्चिमी रेलवे की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरोज कुमारी ने बताया कि अमृतसर से लाए जा रहे 3 टन मांस से भरे 16 पार्सल को ट्रेन से जब्त कर लिया गया।
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
फोरेंसिक प्रयोगशाला द्वारा मांस के गोमांस होने की पुष्टि किए जाने के बाद शुक्रवार शाम दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि पार्सल भेजने वाले विजय सिंह और प्राप्तकर्ता जाफर शब्बीर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



