India

बुर्का पहनकर आया तौफीक और 5वीं मंजिल से नेहा को फेंका:दिल्ली

दिल्ली के ज्योति नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तौफीक ने बुर्का पहनकर नेहा को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नेहा के पिता ने आरोप लगाया कि तौफीक ने धोखे से वारदात की और घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ज्योति नगर इलाके में रहने वाली एक लड़की को तौफीक नाम के लड़के ने पांचवी मंजिल से फेंक कर मार डाला। लड़की का नाम नेहा है। घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैरानी वाली बात है कि तौफीक ने नेहा को धोखे से मारा। नेहा के पिता का आरोप है कि तौफीक बुर्का पहन कर उनकी बिल्डिंग में घुसा था। उसने पहले नेहा पिता को धक्का दिया और नेहा के पास चला गया। नेहा की तौफीक से पहले किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उसने नेहा को फोन कर बहाने से बिल्डिंग की छत पर बुलाया और नीचे फेंच दिया।

तौफीक को राखी बांधती थी नेहा

नेहा के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेहा हर साल आरोपी तौफीक को राखी बांधती थी। परिवार तौफीक को करीब तीन साल से जानता है। लेकिन नेहा अब तौफीक से बात नहीं करना चाहती थी। परिवार का आरोप है कि तौफीक नेहा को परेशान करता था। उसे धमकाता भी था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तौफीक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बात न करने पर की हत्या

तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला है। लेकिन वह मंडोली रोड पर काम करता है, जिसके चलते वह दिल्ली में रहता है। बताया जा रहा है कि जब से नेहा ने तौफीक से बात करना बंद किया था, तब से वह नेहा से नाराज था। तौफीक नेहा की बिल्डिंग के सामने वाले मकान में रहता है। परिवार का आरोप है कि वह उसे धमकाता भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपी फरार है। पुलिस जांच के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button