
अभी अभी प्राप्त माहिती के अनुसार सुरत अवंतिकापुरी सोसायटी, कामरेज के निवासी राकेश मधु पटेल (उम्र 42 वर्ष) जमीन और कार दलाली के व्यवसाय से जुड़े हैं। अप्रैल में जब उन्हें पांच से सात लाख रुपए की जरूरत पड़ी तो उनकी मुलाकात खरवार नगर निवासी हेमंत प्रहलाद पटेल से हुई। हेमंत ने उन्हें 25 लाख की ऑडी क्यू-फाइव कार दिखाई जो उस समय उनके पास थी। यह कार अकरम नामक उनके दोस्त की थी और वह यूके में रहने वाले थे और उन्होंने इसे 10 से 15 लाख में बेचने को कहा।
तभी राकेश भाई ने यह कार अपने सालो से पहचान के अनिलभाई जयंतीभाई पटेल के पास ले गए जो पर्वत पाटिया मनोस्मृति सोसायटी में रहते हैं और अनिलभाई से कार बेचने की बात की
तभी अनिलभाई ने कार गिरवी लेने की तैयारी दिखाई थी और उसे 12 अप्रैल को शाम 4 बजे गोडादरा विनायक हाइट्स पर बुलाया था। इसी दौरान हेमंत पटेल का परिचित ऑडी कार लेकर पहुंचा था। अनिल अपने साथ विशाल भरवाड़ को भी लाया था। अनिल ने 10 लाख रुपए में कार गिरवी रखने की तैयारी दिखाई थी। इसके लिए उसने 10 प्रतिशत ब्याज भी मांगा था। हालांकि अनिल और विशाल भरवाड़ यह कहकर कार लेकर चले गए थे कि पहले उन्हें कार का ट्रायल लेना है। उसके बाद बहोत टाइम के बाद जब वो लोग कार वापस लेकर नहीं आये तो राकेश भाई के कॉल करने पर उसको अपने ऑफिस बुलाकर धमकार बोला की तुझे जो करना है कर लो कार वापिस नहीं मिलेगी मुझे शैलेश भाई नामक शख्स से पैसा लेना है और यह कार उसकी है बल्कि मेने बोला यह कार शैलशभाई की नहीं है फिर भी मुझे कार वापिस नहीं की।
आखिर कार राकेश भाई अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर गोडादरा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.
आगे की तपास पुलिस द्वारा जारी है देखना यह है की गुजरात राज्य के गृहमंत्री ने सूतखोरो के खिलाफ उठाई हुई मुहीम के तहत यह सूतखोरो के खिलाफ सुरत पुलिस कार्यवाही करती है या नहीं???
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



