GujaratIndia

सड़क हादसों में पांच की मौत,तीन घायल,मृतकों में तीन नाबालिग शामिल:गुजरात

गुजरात के सुरेंद्रनगर और अमरेली जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पहली दुर्घटना सुरेंद्रनगर रोड पर स्थित दुधराज रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार आधी रात को हुई, जब तीन युवक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान दिव्यांश परमार (18), इमरान मोवार (16) और अफजल सिपाई (22) के रूप में की गई है. ये तीनों सुरेंद्रनगर शहर के निवासी थे. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

दूसरी घटना अमरेली जिले के सावरकुंडला-महुवा रोड पर शनिवार रात हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक 58 वर्षीय महिला विनीता जोशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 साल के जय जोशी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button