
भारत की सबसे हाई-प्रोफाइल जेलों में से एक, गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है ऑस्ट्रेलिया से उसके नाम पर आया एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय पार्सल, जिसमें बेशकीमती तौलिए और हाई-पावर शेवर शामिल थे.
जैसे ही यह कोरियर विदेशी डाक केंद्र पर पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और शक के घेरे में आ गई यह ‘विदेशी मेहरबानी’.
सूत्रों के मुताबिक, यह कोरियर गुजरात के उस विदेशी डाकघर में पकड़ा गया जो अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट को संभालता है. प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसने एजेंसियों की चिंता और भी बढ़ा दी है. यह संदेह गहराता जा रहा है कि यह महज एक तौलिया और शेवर की बात नहीं है—बल्कि जेल में कुछ बड़ा पहुंचाने की टेस्टिंग हो सकती है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पार्सल वंदना गौर नाम की महिला के नाम से भेजा गया था, जिसका पता ऑस्ट्रेलिया में दर्ज था. जांच के दौरान यह नाम और पता फर्जी निकले. कोरियर में एक तौलिया और एक शक्तिशाली शेवर पाया गया. इन साधारण चीज़ों के लिए विदेशी पार्सल भेजा जाना, वह भी इतने भारी खर्च पर, अधिकारियों के संदेह को और गहरा कर गया.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा,
“यह पार्सल सिर्फ एक तौलिया और शेवर तक सीमित नहीं है, इसके पीछे कुछ और बड़ा हो सकता है. हमारी एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं.”पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नामजद लारेंस बिश्नोई पहले ही कई राज्यों की पुलिस और NIA के निशाने पर है. ऐसे में जेल के भीतर उसकी गतिविधियों पर नजर रखना एजेंसियों के लिए जरूरी हो गया है.
एककदमश्रेष्ठभारतकी_और
अभिनवभारतन्यूज
NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़
www.abhinavbharatnews.com



