India

हिन्दू परिवार पर तलवार ले कर टूटी मुस्लिम भीड़ गुप्ता परिवार के 1 सदस्य की हत्या 2 घायल:मुंबई

मुंबई के दहिसर वेस्ट इलाके में इस्लामिक कट्टरपंथियों और हिंदुओं के बीच वर्षों पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।यह मामला रविवार (18 मई 2025) का है।

यह घटना दहिसर वेस्ट इलाके में स्थित गणपत पाटिल नगर की है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे हामिद शेख नशे की हालत में राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान के पास पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने बेटों को बुला लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते, दोनों परिवारों के बीच चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया।

इस हिंसक झड़प में राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद गुप्ता और हामिद शेख की मौत हो गई। वहीं, राम नवल गुप्ता के दो बेटे-अमर और अमित गुप्ता, तथा हामिद शेख के बेटे-अरमान और हसन शेख गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बता दें कि दोनों परिवारों के बीच 2022 से ही दुश्मनी चली आ रही थी और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। इसके बावजूद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे यह विवाद हिंसक रूप ले सका।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि आरोपी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें हिरासत में लेने की प्रक्रिया इलाज पूरा होने के बाद शुरू की जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button