IndiaPolitics

आखिरकार कौन ऐसा अच्छा काम कर रहा है?? पाकिस्तान में आतंकियों को मारने वाले ‘अनजान शूटर’ कौन???

भारत का दुश्मन और खूंखार आतंकी अपने घर से निकलता है, अनजान लोग उसे घेरते हैं. उसके सीने में गोलियां उतार देते हैं. मौत हो जाती है. ये कहानी आपने बीते एकाध सालों में कई मौकों पर सुनी होगी.और एक हालिया खबर भी सुनी होगी.

18 मई को लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या कर दी गई. मतली फलकारा चौक में मौजूद अपने घर से जब वो बाहर निकला, आड़ में छुपे तीन अज्ञात लोगों ने उसे अचानक से घेर लिया. और उस पर गोलियां बरसाने लगे. और भाग गए. दोस्त-यारों ने खालिद को अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

आपको ध्यान होगा ही कि हाल के दिनों में पाकिस्तान और नेपाल के अलग-अलग इलाकों में लश्कर और जैश के अलग-अलग आपरेटिव मारे जा रहे हैं. वो घर से निकलते हैं, कुछ असलहाधारी गोली मारकर चले जाते हैं. वो घर में बैठे होते हैं, तो भी असलहाधारी गोली मारकर चले जाते हैं. अधिकांश लोगों को लगता है कि ये अनजान शूटर कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सिर पर कफ़न बांधा हुआ है, और एक-एक करके आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. लेकिन एक थ्योरी ये भी है कि पाकिस्तान में दहशतगर्दी सड़क पर है. आतंकियों के समूह आपस में लड़-मर रहे हैं. बस कभी कभी कुछ बड़े नाम भी शिकार बन जाते हैं.

इसी क्रम में 18 मई की दोपहर अपने घर से बाहर निकले सैफुल्लाह खालिद. तीन असलहाधारियों ने उसे घेरा, और गोलियों से भून डाला. उसके फ्यूनरल की तस्वीरें आईं. सामने थी खालिद की लाश पाकिस्तान के झंडे में लिपटी हुई. आसपास लश्कर के दूसरे सदस्य फातिहा पढ़ते हुए.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button