IndiaPolitics

दिल्ली में एनकाउंटर! पुलिस ने बदमाशों को मारी गोली दोनों थे हिस्ट्रीशीटर…

दील्ली के आरके पुरम इलाके में अपराधियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर की घटना सामने आई है। बदमाशों और पुलिस के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों पर हत्या, छिनैती, डकैती और कई मामलों में गोलीबारी का केस दर्ज है।

दिल्ली पुलिस मिली ताजा जानकारी के अनुसार, 8-9 मई की रात को लगभग 1 बजे उनकी पेट्रोलिंग टीम ने आरटीआर मार्ग पर दो संदिग्ध लोगों को बैठे हुए देखा। जब पुलिस अधिकारी उनकी तरफ बढ़े तो बदमाशों ने पुलिस की टीम पर खुला फायर कर दिया। इस घटना में पुलिस की टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया कि टीम ने बचाव में गोली चलाई और एक गोली आरोपी सुरेश के पैर में लग गई और उसके बाद ही मनीष भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह भीषण गोलीबारी के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और दो दुर्दांत अपराधियों को पकड़ लिया गया।

दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनके पास से कई संदिग्ध चीजें बरामद की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के पास एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे थे और उस पर फर्ची नंबर प्लेट भी लगाया हुआ था।

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के साथ सख्ती बरती। दोनों बदमाशों ने कई घटनाओं में शामिल होने स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चेन छिनैती, चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। अब आरके पुरम थाने में भी दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109/221//132/3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button