IndiaPolitics

बॉर्डर पर लौट रहे सेना के जवान से TTE ने मांगी रिश्वत:आईडी कार्ड देखने के बाद भी दी जेल भेजने की धमकी

भारत- पाकिस्तान तनाव के बीच सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इस बीच भारतीय सेना के जवान से ट्रेन में टीटीई ने रिश्वत की मांग की है जिसका वीडियो सामने आया है।

इसकी शिकायत रेल मिनिस्ट्री से जवान सहित अन्य लोगों ने की। जिसके बाद घटना पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने टीटीई को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, ग्वालियर के रहने वाले सूबेदार विनोद कुमार दुबे के द्वारा रेलवे को ‘X’ पर पोस्ट के जरिये शिकायत की गई। जिसके तहत बताया गया कि वह सेना में सूबेदार हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते आपातकालीन स्थिति में उन्हें ग्वालियर से जम्मू ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जाना था। ऐसी स्थिति में उन्होंने मालवा एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर यात्रा शुरू कर दी। जब वह सोनीपत और पानीपत के बीच पहुंचे। तब वहां ट्रेन में TTE दलजीत सिंह ने उनसे टिकट मांगा।

जब उन्होंने अपना जनरल टिकट और आर्मी का आई कार्ड दिखाया और ड्यूटी के लिए जम्मू आपातकालीन ड्यूटी पर जाने के बात बताई तो उन्होंने जुर्माने की बात कही। ऐसी स्थिति में जुर्माना भरने या फिर जनरल कोच में जाने के लिए कहा। इस दौरान विनोद कुमार दुबे ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके साथ यात्रा कर रहे अग्निवीर जाहीर खान से TTE ने डेढ़ सौ रुपए की रिश्वत ली। टिकट देने की बजाय जनरल टिकट पर ही कुछ लिख दिया और रसीद भी नहीं बनाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

इस दौरान TTE ने सेना जवान बताए जाने के बावजूद भी उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। जबकि विनोद कुमार दुबे ने बॉर्डर पर अर्जेंट जाने की बात बताई। इस परेशानी के बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर रेल मिनिस्ट्री से शिकायत की है। घटना के बाद रेलवे ने एक्शन लिया है। रेलवे ने X पर पोस्ट कर TTE को तत्काल सस्पेंड करने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि सेना में सूबेदार विनोद कुमार दुबे ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह 25 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। उन्हें 12 मई को वापस जाना था, इसके लिए उन्होंने नियम अनुसार रिजर्वेशन टिकट भी बुक करवा रखा था। लेकिन अचानक भारत पाकिस्तान तनाव के चलते छुट्टियां निरस्त कर दी और उन्हें 9 मई को रवाना होने के आदेश हुए थे।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button