GujaratIndiaPolitics

गुजरात-राजस्थान की सीमा पर ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने राजस्थान सीमा पर एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 37.50 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, इस संदिग्ध तस्कर की गिरफ्तारी के साथ ही मादक पदार्थ तस्करी की अंतरराज्यीय कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एस. एम. वरोतरिया ने बताया कि शनिवार को बनासकांठा जिले के थराद कस्बे के पास गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान राकेश बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके पास से 375 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया।

राजस्थान का रहने वाला राकेश बिश्नोई गुजरात जा रही एक यात्री वैन में जा रहा था, तभी पुलिस ने उनकी सुरक्षा जांच की।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसे कच्छ जिले के भुज में मोहम्मद अब्दुल मोखा को मादक पदार्थ पहुंचाना था।

बिश्नोई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोखा को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता की पहचान कर ली गयी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button