IndiaPolitics

अयोध्या काशी और मथुरा से आए साधु-संतों ने 7 प्रस्ताव किए : लखनव धर्म संसद

विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्म संसद का आयोजन किया। इसमें अयोध्या, काशी और मथुरा समेत पूरे देशभर के साधु-संतों के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल हुए।

धर्म संसद में देश के हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई उसके बाद कई मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

धर्म संसद में अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी शामिल हुए। इस दौरान पुजारी राजू दास ने धर्म संसद को लेकर बताया कि धर्म संसद में देश के हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मसलों पर प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की ऐसी कायराना हरकत दोबारा न हो इसके लिए हिंदू राष्ट्र के प्रस्ताव को भी पारित किया गया है।

धर्म संसद में 7 प्रस्ताव हुए पारित

1- हिन्दू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव पास हुआ।

2- सनातनी हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ।

3-मुर्शिदाबाद घटना को लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी पूरे देश में पश्चिम बंगाल से यात्रा शुरू होगी और कश्मीर तक जाएगी।

4- मुस्लिम इलाकों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद उस इलाके के मंदिरों और हिंदुओं की रक्षा के लिए कार्यालय खोलेगी।

5- सनातन की रक्षा करने वालों को सनातन गौरव सम्मान दिया जाएगा।

6- लव जिहाद के अलावा लैंड जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सनातनी सेना बनाई जाएगी।

7- हिंदू लड़कियों से मुस्लिम युवक शादी न कर सकें इसे लेकर विशेष अभियान चलाए जाएगें।

मुस्लिम इलाकों में बनेंगे सनातन कवच कार्यालय

पुजारी राजू दास ने कहा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर रहे हमलों विरोध में जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही मुर्शिदाबाद में हेल्पलाइन खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के 600 घर जलाए गए, तीन बार हिंदुओं के घरों की रेकी की गई, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुजारी राजू दास ने बताया कि मुस्लिम इलाकों में विश्व हिंदू रक्षा दल अपना सनातन कवच (कार्यालय) बनाएगा, ताकि जो हिन्दू और मंदिर वहां हों उनकी रक्षा की जा सके।

पुजारी राजू दास ने नागपुर हिंसा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुर्शिदाबाद का तरह नागपुर में तीन दिन पहले रेकी की गई थी। इसके बाद वहां पर हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि धर्म संसद सनातनियों को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के साथ ही उन्हें धर्म की रक्षा करने के लिए भी जागरूक करने के लिए आयोजित की गई।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button