समुद्र तट पर पड़े चरस के दो पैकेट बरामद 2 किलोग्राम है वजन; FSL जांच के लिए भेजा : गुजरात

गुजरात में कच्छ के समु्द्री क्षेत्र से ड्रग्स के दो पैकेट बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है जखाऊ के पास सुलेमान पीर द्वीप पर पुलिस कर्मियों को प्रेटोलिंग के दौरान लावारिश ड्रग्स के दो पैकेट मिले।समुद्र तट पर बहकर आए इन दो पैकेटों का वजन 2 किलोग्राम है।
पैकेट को आगे की जांच के लिए एफएसएल को भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
पहले भी हुए ड्रग्स के कई पैकेट बरामद
ये पहली बार नहीं है जब गुजरात से इस तरह ड्रग्स के पैकेट बरामद हुए हैं। गुजरात की सूरत पुलिस ने इससे पहले हजीरा गांव के पास समुद्र तट पर पड़े 1.5 करोड़ रुपये कीमत के हशीश (चरस) के तीन पैकेट बरामद किए थे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वलसाड जिले के उदवाड़ा गांव के तट पर इसी तरह की पैकेजिंग वाले हशीश के 10 लावारिस पैकेट बरामद किए गए थे। इसके एक दिन ही बाद तीन पैकेट बरामद किए गए हैं।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



