GujaratIndiaPolitics

गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस : 01 मई

01 मई को गुजरात स्थापना दिवस मनाया जाता है। दरअसल, इस दिन बॉम्बे से गुजरात राज्य को अलग कर दिया गया था। तब से हर साल राज्य के गठन पर जश्न मनाने के लिए 01 मई को गुजरात दिवस मनाया जाता है।

देश का यह पश्चिमी राज्य अपना स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 मई 1960 को बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के बाद गुजरात राज्य को बॉम्बे से अलग कर दिया गया था।

अलग राज्यों की हुई थी मांग

गुजरात स्थापना दिवस सिर्फ राज्य के गठन का उत्सव नहीं है, बल्कि इसकी समृद्ध विरासत, संस्कृति और सालों की उपलब्धियों का भी उत्सव है। 01 मई का दिन गुजरात राज्य के इतिहास और भारत की सांस्कृतिक टेपेस्ट्री में इसके योगदान की भी याद दिलाता है। गुजराती और मराठी भाषी लोगों ने अपने लिए अलग राज्यों की मांग की थी। इस मांग को देखते हुए 01 मई को बॉम्बे राज्य से गुजरात का गठन किया गया था।

बॉर्डर

गुजरात राज्य का बॉर्डर उत्तर में राजस्थान, पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और दक्षिण में महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली से लगता है। वहीं पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दोनों तरफ अरब सागर गुजरात का बॉर्डर तय करता है।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button