India

उत्तरप्रदेश टोडा निवासी सरफराज गांव में रविवार को एक घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गोविंद ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरफराज के चेहरे, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गया। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और दहशत का माहौल है।घायल सरफराज की मां ने आरोप लगाया कि हमला करते समय गोविंद बार-बार धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था, “अगर बच सको तो बच लो, मैं ऐसे ही मारूंगा।” इस बयान के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और जान का खतरा बना हुआ है। हमले के दौरान सरफराज के पास ही एक छोटा बच्चा भी बैठा था, उसे भी नुकसान हो सकता था।

घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और फिर से हमला कर सकता है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button