IndiaWeather

देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान कहर बरपा सकता है। कई राज्यों में 40-50 किमी की स्पीड से आंधी-तूफान आएगा और जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही कुछ राज्यों में लू भी चलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

जहां मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है तो वहीं दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यह चक्रवाती परिसंचरण तेलंगाना और पश्चिम राजस्थान से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। एक ट्राफ (trough) बिहार के मध्य भागों से लेकर उत्तरी तटीय ओडिशा तक बनी हुई है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी असम पर भी बना हुआ है, जो तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में चक्रवाती तूफान के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

अगले 5 दिनों तक बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और गरज-बिजली के साथ भयंकर बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के मैदानी इलाकों में 14 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बादल बरसेंगे। असम और मेघालय में 14 से 16 अप्रैल तक एवं ओडिशा में 15-16 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। झारखंड में 14-15 अप्रैल को बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे।

चक्रवाती तूफान का भी अलर्ट

IMD ने चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश होगी। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में अगले 3 दिनों के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चक्रवाती तूफान आएगा और बादल बरसेंगे।

तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

आईएमडी के अनुसार, जहां उत्तर-पश्चिम भारत में 14 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी तो वहीं मध्य भारत में 14 से 19 अप्रैल के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ेगा। पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक उछलेगा। गुजरात, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, मध्य छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

हीटवेव-लू की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने लू और हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में 14-15 अप्रैल को लू चलेगी। तेलंगाना में 14 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15-19 अप्रैल के दौरान, गुजरात में 15-17 अप्रैल के दौरान, पंजाब, हरियाणा में 16-18 अप्रैल के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 16-19 अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। आंध्र प्रदेश और यनम में भीषण गर्मी पड़ेगी।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button