GujaratIndiaPolitics

कांग्रेस का मिशन गुजरात 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए पार्टी ने कार्ययोजना का एलान किया है। नूतन गुजरात, नूतन कांग्रेस अभियान के तहत राहुल गांधी राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के अभियान की शुरुआत करेंगे।वह गुजरात के मोडासा में जिलाध्यक्षों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

पार्टी ने सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल पार्टी को एकजुट करने और निष्क्रिय नेताओं को दरकिनार करने के मिशन पर जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष शुक्रवार को भी दिल्ली में थे। पार्टी ने अहमदाबाद अधिवेशन में पारित गुजरात प्रस्ताव के प्रसार के लिए भी जनसंपर्क कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। इसमें आंतरिक सक्रियता को बढ़ाने के लिए पहले चरण में संगठन नेतृत्व के प्रशिक्षण और कैडर को विचार प्रसार के लिए तैयार किया जाएगा। पार्टी को संगठनात्मक आधार पर मजबूत करने का आगाज होगा।

कांग्रेस ने कहा कि अहमदाबाद प्रस्ताव नीतिगत बयान नहीं है। यह भारत के लोकतंत्र की गरिमा और विविधता की रक्षा के लिए कांग्रेस का युद्ध घोष है, जिसके चलते पार्टी के संदेश को राज्य की हर गली शहर और गांव में पहुंचने का संकल्प लिया गया है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button