GujaratIndia

गुजरात के गांधीनगर में एक झोपड़ी में आग बुझाने की कोशिश करते समय एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से चार दमकलकर्मी घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार देर रात लगी और इस हादसे में तीन दमकलकर्मी कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गांधीनगर के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पटेल ने बताया कि गांधीनगर के सेक्टर-4 इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के बगल में एक अस्थायी ढांचे में आग लग गई, जिससे झोपड़ी में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने से चार दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन को अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया।

राजेश पटेल ने कहा, ” अग्निशमन विभाग को रात करीब 11 बजे एक सार्वजनिक उद्यान के पास बिजली के खंभे में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने पानी के लिए पाइप बिछाया और नोजल को ठीक किया, अस्थायी ढांचे के अंदर रखा एक एलपीजी सिलेंडर फट गया।”

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दमकलकर्मी महावीर सिंह चौहान 65 प्रतिशत तक झुलस गए, जबकि रंजीत ठाकोर और विपुल देसाई 55 और 45 प्रतिशत तक झुलस गए तथा भूपेंद्र पटेल मामूली रूप से झुलस गए हैं।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button