IndiaPolitics

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक स्कॉर्पियो से 6 थैलों में गौमांस मिला। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, गौ मांस की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान गोविंदपुर (झारखंड) की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन वे पकड़े गए।

प्लास्टिक की 6 थैलियों में मिले गौमांस के टुकड़े

गाड़ी की चेकिंग करने पर काले रंग की प्लास्टिक की 6 थैली में कच्चा मांस बरामद हुआ। इसके बारे में पूछने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक से मांस के टुकड़ों की जांच कराई गई, तब पता चला कि, यह गौमांस के टुकड़े हैं।स्कॉर्पियो से 6 थैलों में मिला गौमांस
झारखंड से ला रहे थे गौमांस

आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने इस बात को स्वीकार किया और बताया कि, झारखंड से गौमांस खरीदकर जशपुर ला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

जेवियर तिर्की (उम्र 33 वर्ष) निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर।
विपिन तिर्की उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम दरबारी टोली जशपुर।
आनंद किशोर एक्का, उम्र 46 वर्ष निवासी लुड़ेग, थाना पत्थलगांव, हाल मुकाम शांति नगर जशपुर।
महावीर महतो उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना जशपुर।
मनोज राम उम्र 29 वर्ष, निवासी डोडकाचौरा, थाना जशपुर।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button