GujaratIndia

गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई. यह घटना शहर के खोखरा इलाके स्थित परिष्कार-1 फ्लैट की चौथी मंजिल पर घटी, जहां दोपहर करीब 4 बजे अचानक आग भड़क उठी.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

हवा में लटका बच्चा

घटना के समय बिल्डिंग से घना काला धुआं निकल रहा था. चौथी मंजिल पर फंसे कई लोग घबराए हुए थे. वायरल हुए एक वीडियो में देखा गया कि दो महिलाएं, एक बच्ची और एक छोटा बच्चा सीढ़ियों के पास फंसे थे. बच्चा हवा में लटका हुआ था, जिसे एक महिला ने मजबूती से थामा हुआ था और मदद का इंतजार कर रही थी.

हालात की गंभीरता को देखते हुए बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से दो लोगों ने साहसिक कदम उठाते हुए बच्चे को सुरक्षित नीचे पहुंचाया. इसके बाद एक लड़की को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल विभाग की टीम ने करीब 18 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया.

आग पर पाया गया काबू

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. राहत की बात यह रही कि आग तेजी से फैलने से पहले ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button