GujaratIndia

गुजरात से शुक्रवार को मजदूरी कर लौटे युवक ने शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

खजुबैया निवासी छोटू उर्फ संजीव (18) गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शुक्रवार सुबह वह गुजरात से घर लौटा था।

दोपहर बाद उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन ने शव को फंदे से उतार कर शाम को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार सुबह मोहल्ला वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की है।

परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने का हवाला दिया है। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है। परिजन के अनुसार युवक नशे का आदी था। मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button