GujaratIndiaTech

गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के विमान के घायल पायलट की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक अन्य पायलट का इलाज चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा आईएएफ जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दरअसल, पायलटों ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उन्होंने विमान से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को भी कोई नुकसान न पहुंचे। दुर्भाग्य से एक पायलट को गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वायु सेना को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है। वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।’

इससे पहले जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलटों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया था, जबकि लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश की जा रही थी।

प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। दूसरा पायलट लापता बताया गया। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई।

तीन दिन पहले मेहसाणा में हुई थी दुर्घटना
इससे तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button