BusinessIndia

नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपिओ गिरफ्तार

शहर में बैठकर देश भर के लाखों लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों समेत चार शातिरों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपित naukri.com वेबसाइट से आवेदकों के मोबाइल नंबर निकालते थे। फिर उन्हें कॉल कर इंटरव्यू लेने के बहाने जॉइनिंग के नाम पर रुपये मांगते थे।

पुलिस उपायुक्त अपराध एसएम कासिम आबिदी ने सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यह गिरोह बीते 10 सालों से ठगी का काम कर रहा था। इसी साल जनवरी महीने में विकास नाम का युवक इन शातिरों का शिकार बना था। जिसने आरोपितों की झांसे में आकर 26800 गवाएं थे। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चमनगंज इलाके में रहने वाली आरोपित अरीबा को उसके घर से उठाया। आरोपित ने घर पर ही ठगी का सारा खेल सजा रखा था। उसी की निशानदेही पर क़िदवई नगर निवासी कीर्ति गुप्ता, बिठूर निवासी अनुराग दीक्षित और गैंग का सरगना हरिओम पांडेय को गाजियाबाद से उठाया गया।

पुलिस पिछले तीन महीनों से इन सभी की तलाश कर रही थी। पकड़े गए शातिर चार बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। जिनमें करोड़ो रूपये का लेनदेन हुआ था। अब इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों ने देश भर के करीब एक लाख बीस हजार लोगों के साथ ठगी का प्रयास कर तीन से चार करोड़ रुपये ऐंठे हैं। इनके पास से तीन लैपटॉप, नौ मोबाइल, चौदह कीपैड मोबाइल, अलग-अलग कंपनियों के आठ सिम, वाईफाई राउटर, दो पासबुक, सात डेबिट कार्ड और एक कार बरामद हुए हैं।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button