GujaratIndia

गुजरात में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ गांव निवासी अजय(18) काम करने के लिए गुजरात की एक कंपनी में गया था। वहां एक सप्ताह तक कार्य करने के बाद मंगलवार की रात को घर के लिए निकला था। वह ट्रेन में सवार हुआ और घर आने लगा।

इस बीच उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। सूचना पर पहुंची गुजरात जीआरपी ने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। अजय के पिता बलिहार सिंह ने बताया कि गुजरात में प्राइवेट कंपनी में गांव के अन्य लोगों के साथ करीब एक सप्ताह पहले नौकरी करने गया था। काम में मन नहीं लगने पर वह मंगलवार देर रात गुजरात से रामपुर आ रहा था। बुधवार सुबह उनके पास साथ के लोगों का फोन आया। उन्होंने बताया कि अजय चलती ट्रेन से गुजरात में पालनपुर से सिध्दार्थपुर रेलवे ट्रक के बीच गिर गया है। इससे उसकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हे मामले के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, हादसे का सही परिजनों के शव लाने के बाद पता चल पाएगा।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button