GujaratIndiaPolitics

साइबर ठगी के शिकार लोगों को पुलिस ने लौटाए 2.07 करोड़:गुजरात पुलिस

गुजरात पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्तियों को 2 करोड़ से अधिक रुपये वापस किए हैं. गुजरात पुलिस ‘तेरा तुझको अर्पण’ परियोजना के तहत साइबर अपराधियों को पकड़कर पैसे वसूल करके निर्दोष नागरिकों को वापस लौटाती है.

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को अपने कार्यालय से साइबर धोखाधड़ी में निर्दोष नागरिकों की गाढ़ी कमाई गंवाने वाले पैसे मूल मालिकों को लौटाए हैं. गृहमंत्री ने 9 पीडितों को ठगाई की रकम के चेक दिए हैं.

पीड़ितों को लौटाए गए पैसे

गुजरात पुलिस की अनूठी परियोजना ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने अपने कार्यालय से साइबर धोखाधड़ी में निर्दोष नागरिकों की गाढ़ी कमाई गंवाने वाले पैसे मूल मालिकों को लौटाए. गुजरात राज्य साइबर अपराध सेल ने साइबर धोखाधड़ी में आम नागरिकों द्वारा खोए गए पैसे को वापस दिलाया है.

क्या है तेरा तुझको अर्पण योजना?

गुजरात पुलिस द्वारा राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई ‘तेरा तुझको अर्पण’ पहल के राज्य भर में सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में ‘तेरा तुझको अर्पण’ के तहत चोरी, डकैती या धोखाधड़ी जैसे अपराधों में ठगी या लूटी गई संपत्ति को मूल मालिकों को वापस किया जाता है.

‘तेरा तुझको अर्पण’ का मुख्य उद्देश्य पुलिस थाने में चोरी, डकैती आदि विभिन्न अपराधों में बरामद या जब्त की गई संपत्ति को न्यायालय के मार्गदर्शन में मूल मालिकों को शीघ्र वापस दिलाना है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिकायतकर्ताओं और आवेदकों को पुलिस थानों के चक्कर लगाने की परेशानी से न गुजरना पड़े तथा नागरिकों का समय और ऊर्जा बर्बाद न हो. इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम और जन सुनवाई आयोजित करके उनकी संपत्ति उनके मूल मालिकों को वापस की जा रही है.

‘तेरा तुझको अर्पण’ गुजरात पुलिस की जनसेवा और नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन रहा है, जिससे राज्य के नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है.

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button