IndiaPolitics

संसद में होगी ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग…..

संसद भवन में मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी हिंदी फिल्म ‘छावा’ की विशेष स्क्रीनिंग होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट,जिसमें विक्की कौशल भी शामिल हैं,संसद में उपस्थित रहेगी। इस बीच,फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक भारत में ₹583.35 करोड़ कमा चुकी है।

संसद में ‘छावा’ की विशेष स्क्रीनिंग

संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में गुरुवार को फिल्म ‘छावा’की स्क्रीनिंग होगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्की कौशल सहित पूरी कास्ट और क्रू भी इस स्पेशल शो में मौजूद रहेगी।

PM मोदी पहले भी कर चुके हैं फिल्म की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी इस फिल्म की तारीफ की थी। 21 फरवरी को अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि इन दिनों ‘छावा’ की धूम मची हुई है। संभाजी महाराज के शौर्य को इस रूप में प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण कदम है।

इससे पहले, दिसंबर 2024 में भी संसद में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें गोधरा कांड की कहानी दिखाई गई थी।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button