BusinessGujarat

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सब अकाउंटेंट, सब ऑडिटर, अकाउंटेंट, ऑडिटर, सब ट्रेजरी ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट क्लास-3 के 36 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

20 से 45 साल की आयु के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन वाले अभ्यर्थी 1 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ओजस वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत डेप्युटी अकाउंटेंट और डेप्युटी ऑडिटर के 29 पद, लेखाकार, लेखा परीक्षक, उप कोषाधिकारी, अधीक्षक के 7-7 पद कुल 36 पद भरे जाएंगे। किसी भी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ कॉमर्स, बैचलर ऑफ साइंस (Mathematics-Statistics) या बैचलर ऑफ आर्ट्स (Statistics, Economics, Mathematics) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर विषय के साथ 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button