Gujarat

महाराजपुर थानाक्षेत्र में छेड़खानी से तंग आकर कक्षा नौ की छात्रा ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। परिजन बाजार से लौटे तो फंदे से लटका शव उतारकर आनन-फानन पास के निजी अस्पताल ले गए।

मंगलवार शाम उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाके का युवक छह माह से उसे परेशान कर रहा था।

गुजरात में मजदूरी करने वाले व्यक्ति का परिवार महाराजपुर इलाके के एक गांव में रहता है। उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में नवीं की छात्रा थी। पिता के अनुसार रविवार शाम वह काम के चलते गुजरात में थे और पत्नी गोबर पाथने गई थी। बेटी ने छोटी बहन और भाई को रुपये देकर बाजार से सब्जी लाने को कहा। वे दोनों बाजार गए, तभी उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटकर आए भाई -बहन ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता ने गंभीर आरोप लगाए कि बेटी को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। उसने युवक को दूर रहने के लिए चेताया था लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसने बेटी का घर से निकलना दूभर कर दिया था। युवक के परिजन शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते थे। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपों की जांच की जा रही है।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button