
करीब 9 महीने से ज्यादा समय के बाद सुनीता विलियम्स धरती पर लौट आई हैं। उनकी सकुशल लैंडिंग हो गई है। 8 दिन का मिशन 9 महीने में बदलने के बाद हर कोई उनकी धरती पर लौटने का इंतजार कर रहा था।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को नासा ने बीते साल जून महीने में बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए महज 8 दिनों के मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा था। लेकिन वह दोनों वहां 9 महीने के लिए फंस गए। जिसके बाद आज उनकी धरती पर वापसी हुई है



