BusinessGujaratPolitics

100 घंटों में राज्यभर के पुलिस थाना मे असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने के आदेश…

गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को सभी पुलिस कमिश्नरों, रेंज प्रमुखों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक की।

बैठक में उन्होंने आगामी 100 घंटों में राज्यभर के पुलिस थाना क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस सूची में किन लोगों को शामिल किया जाएगा, यह जानकारी भी उन्होंने दी? डीजीपी ने कहा कि जो लोग बार-बार धमकी-उगाही, संपत्ति संबंधित अपराध, मादक पदार्थों और जुए का अवैध व्यापार करने, खनिज चोरी जैसे मामलों में लिप्त हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करते हैं। उन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि इन बदमाशों द्वारा किए गए अवैध निर्माण, बिजली कनेक्शन, बैंकों के वित्तीय लेन-देन की जांच की जाएगी और खामी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ पासा और तड़ीपार जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को इन आदेशों का पालन करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी सूरत में प्रदेश में क्राइम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

www.abhinavbharatnews.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button