India

संभाजी महाराज पर विवादित पोस्ट पर चंद्रपुर में मचा बवाल……

चंद्रपुर में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उनका अपमान करने वाले आरोपी पर संभाजी ब्रिगेड के शिव प्रतिष्ठान समूह ने आक्रमक रुख अपनाया।

आरोपी की दुकान में आग लगा दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से चिमूर में मध्य रात्रि से एक बजे के बीच बहुत तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस ने रात में ही दंगा नियंत्रण दल को बुला लिया है और कड़े बंदोबस्त कर दिए। फिलहाल चिमूर की तनावपूर्ण स्थिति नियंत्रण में है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू उर्फ ​​अल्ताफ इमदाद शेख (21) है, जो नेताजी वार्ड का रहने वाला है।

क्या है मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सोनू उर्फ ​​अल्ताफ शेख ने गुरुवार को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक पोस्ट डाली। इसे देखने के बाद संभाजी ब्रिगेड संगठन के शिव प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता रात 10 बजे एकत्र हुए। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले को लेकर तनावपूर्ण स्थिति होती देख पुलिस ने दंगा नियंत्रण दल को बुलाया। भीड़ ने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अपमानजनक पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भिसी पुलिस थाने लाया गया था

भीड़ का गुस्सा आरोपी सोनू उर्फ ​​अल्ताफ इमदाद शेख के प्रति बढ़ता ही जा रहा था, इसलिए उसे भिसी पुलिस थाने ले जाया गया। इस बीच घटना की खबर तेजी से फैली, भिसी पुलिस स्टेशन के सामने नागरिकों की भीड़ जमा हो गई, वहां भी स्थिति बिगड़ने पर आरोपी को उसी रात वापस चिमूर थाने लाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन दिलीप भुजबल पाटिल नागपुर, पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, पुलिस उपाधीक्षक रीना जनबंधु रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस निरीक्षक संतोष बाकल ने सुरक्षा बढ़ा दी और स्थिति को संभाला। रात होने के बाद ही तनावपूर्ण स्थिति कम हुई। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए है।

चिमूर में तनावपूर्ण माहौल

छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ की गई अश्लील पोस्ट के विरोध में संभाजी ब्रिगेड संगठन के कार्यकर्ता हजारे पेट्रोल पंप के पास संभाजी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने इस घटना के विरोध में जोरदार नारे लगाये। उन्होंने नेहरू विद्यालय परिसर में स्थित आरोपी की चिकन दुकान पर तोड़फोड़ कर दी।

दुकान के सामने एक टायर में आग लगा दी गई। पिंजरे में बंद मुर्गियों को छोड़ दिया। पास की दो दुकानें भी नष्ट हो गई। धीरे-धीरे इस घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई। वहां नागरिकों की भारी भीड़ थी।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)

एककदमश्रेष्ठभारतकी_और

अभिनवभारतन्यूज

NewsUpdate #insta #instagood #india #trending #news #न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button