
रेलवे प्रणाली ने सुरक्षा उद्देश्यों के लिए गुजरात में 83 प्रमुख लेवल क्रॉसिंग को अंडर या ओवरब्रिज में परिवर्तित करके राज्य को फाटक मुक्त बनाने की कवायद शुरू की है।गुजरात को पूरी तरह फाटक मुक्त बनाने की यह योजना 1393 करोड़ रुपये की है, जिसके तहत राज्य में 83 लेवल क्रॉसिंग में से 11 को अंडर या ओवर ब्रिज में बदल दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, पिछले एक दशक में लगभग 1050 लेवल क्रॉसिंग को अंडरब्रिज या ओवरब्रिज में परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा, गुजरात में ब्रॉड गेज नेटवर्क पर सभी मानवरहित लेवल क्रॉसिंग को 2018 में ही खत्म कर दिया गया है।
83 लेवल क्रॉसिंग को खत्म करने की योजना
गुजरात में 83 लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करने की योजना है। इनमें से 11 को अंडर ब्रिज या ओवर ब्रिज में बदल दिया गया है। दूसरी ओर, रेलवे ने गुजरात रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए बेदी बंदरगाह के साथ संपर्क के लिए मारुति सुजुकी कार संयंत्र तक रेलवे साइडिंग विकसित की है। कटोसन-बेचारजी-रानज लाइन का गेज परिवर्तन, निर्मित कारों की लोडिंग, घरेलू और निर्यात के उद्देश्य से बंदरगाहों तक परिवहन सेवाएं प्रदान की हैं।
(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है.
(www.abhinavbharatnews.com)



