IndiaTech

साइबर फ्रॉड 17 लोग गिरफ्तार:राजस्थान

जुरहरा क्षेत्र के समधरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों में बैठकर लोगों से ठगी करने वाले 17 साइबर ठगों को पकड़ा है। ये हजारों लोगों से ठगी कर चुके हैं।

पकड़े गए सभी ठग 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं। पढ़ाई के नाम पर ये सिर्फ 8वीं कक्षा पास हैं। लेकिन ये इतने शातिर हैं कि डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रोफेसर जैसे लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। साथ ही ये इतने तकनीकी विशेषज्ञ हैं कि किसी भी मोबाइल व एप को हैक कर सकते हैं। अगर इनकी संपत्ति की बात करें तो इनके पास आलीशान मकान, लग्जरी कार, महंगे कपड़े के साथ करोड़ों रुपए का बैंक बैलेंस है। पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल, 34 फर्जी सिम, 6 एटीएम कार्ड, 6 बाइक जब्त की हैं। वहीं ठगी का मास्टरमाइंड शाहरुख भी पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया है। जिसकी साइबर सेल सिरोही को तलाश है। पुलिस अन्य ठगों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने में जुटी है।

साइबर ठगों ने डॉक्टर, प्रोफेसर को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाया
जुरहरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि पूछताछ में ठगों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाते हैं। अनजान लोगों से संपर्क कर उन्हें सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाते हैं। न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। उन्होंने डॉक्टर और प्रोफेसरों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर लहंगा, साड़ी, लैपटॉप, गाय, भैंस, नकली सोने की ईंट बेचने के विज्ञापन डालते हैं। जो लोग इन चीजों को खरीदने के लिए साइबर ठगों से संपर्क करते हैं, उनसे ये डिलीवरी चार्ज के नाम पर ठगी करते हैं।

जुरहरा थाना पुलिस, रेंज स्पेशल टीम इंचार्ज सतेंद्र शर्मा, कामां डीएसपी धर्मराज चौधरी के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर फसल में छिपकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। ये साइबर ठग हुए गिरफ्तार… शाहरुख पुत्र आसीन निवासी नौगांवा, सोहिल पुत्र शेर मोहम्मद निवासी जुरहरा, साजिद पुत्र सुलेमान छज्जू खेड़ा, थाना सीकरी, शौकीन पुत्र सल्लू ऊंचेडा जुरहरा, मुस्तकीम पुत्र किडू भीलमका थाना कोतवाली डीग, मनीष कुमार पुत्र महेश जाटव डांडेडा जुरहरा, आदिल पुत्र सल्लू ऊंचेडा जुरहरा, राशिद पुत्र अहमद भंडारा जुरहरा, मुस्तफा पुत्र संपत भंडारा जुरहरा, सोहिल पुत्र इदरीश नंदेरा, निसार पुत्र यूनुस नंदेरा कामां, कामिल पुत्र जमील पुत्र समधारा जुरहरा, साबिर पुत्र सूबे खां समधारा जुरहरा, शकील पुत्र शौकत निवासी समधारा जुरहरा, साकिब पुत्र रमजान कावां का बास थाना खोह, हैदर पुत्र याकूब उर्फ ​​नकचा मेव गांवड़ी जुरहरा, हन्नी उर्फ हनीफ पुत्र मो कसम मेव गांवड़ी जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है। 17 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है जो अलग-अलग गांवों के लोगों को शामिल करके गिरोह बनाते हैं और ठगी करते हैं। पहचान उजागर न हो इसके लिए इन्होंने खेतों को अपना ठिकाना बना रखा है। पूछताछ में पता चलेगा कि इन्होंने कितने लोगों को ठगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button