BusinessGujaratIndia

हर्ष संघवी ने किया शिवशक्ति मार्केट दौरा….

सुरत। सुरत शहर के रिंग रोड स्थित शिवशक्ति मार्केट में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद काबू पा लिया। शुक्रवार शाम गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शिवशक्ति मार्केट का दौरा किया और प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को सांत्वना दी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गृह राज्य मंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे “हालाँकि नुकसान हुआ है, लेकिन हिम्मत न हारें”, उन्होंने कहा कि उन्हें सकारात्मक सोच के साथ कठिनाइयों का सामना करना है और आगे बढ़ना है।

मंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों के पक्ष में है और उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरा सिस्टम, फोस्टा और सूरत नगर निगम इस कठिन समय में नुकसान के सर्वेक्षण, बीमा दावों, जले हुए सामान को हटाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सहयोग करेगा।

उन्होंने पुलिस और अग्निशमन कर्मियों द्वारा किये गए अग्निशमन प्रयासों की सराहना की। दमकलकर्मियों का गृह राज्य मंत्री ने स्थल पर सम्मान भी किया। इस अवसर पर महापौर दक्षेश मावाणी, शहर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत, विधायक , संगीता पाटिल,संदिप देसाई, मनु पटेल, प्रविण घोघारी,फोस्टा अध्यक्ष कैलास हाकिम,पार्षद दिनेश राजपुरोहित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button