India

लोगों ने घर के बाहर चिपकाया पोस्टर, यह मकान बिकाऊ है PM मोदी को लिखा पत्र;दिल्ली

उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके के ब्रह्मपुरी की एक गली में मस्जिद निर्माण को लेकर दो समुदायों में विवाद बढ़ने की आशंका है। जिस गली में मस्जिद का निर्माण हो रहा है उसका लोग विरोध कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि यह मस्जिद अवैध तरीके बनाई जा रही हैं। वहीं दूसरी और जहां पर मस्जिद बनाई जा रही है। वहीं पर मंदिर भी हैं। ऐसे में लोगों का आरोप है कि मस्जिद इसलिए बनाई जा रही है कि ताकि हिंदू लोग यहां से पलायन कर जाएं। इस संबंध में इलाके की गली नंबर 11, 12 और 13 में रहने वाले हिंदुओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही अपने घर पर मकान बिकाऊ हैं का पोस्टर लगा दिए हैं।

मंदिर पर चली थीं गोलियां
प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लोगों ने लिखा है कि गली नंबर 13 में पहले से मस्जिद बनी हुई है। फरवरी 2020 के दंगों के दौरान झूठी खबर फैला कर हजारों की भीड़ बुलाई गई और पास में बने मंदिर में पथराव और गोलियां चलाई गई थीं। इसमें तीन हिंदू लड़कों को गोली लगी थी। गली नंबर 12 में मंदिर बना हुआ है। अब मंदिर के सामने अवैध मस्जिद बनाई जा रही है।

2018 में भी लगाए थे मकान बिकाऊ है के पोस्टर
लोगों का आरोप है यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि यहां रह रहे लोग अपना मकान, प्लाट सस्ते दामों में बेचकर भाग जाएं। बता दें कि ब्रह्मपुरी इलाके में 2018 में भी लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए थे। तब एक मकान को मस्जिद के रूप में तब्दील करने को लेकर विवाद हुआ था। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
दंगों के बाद कई परिवारों ने किया पलायन
2020 के दंगों के बाद ब्रह्मपुरी की गली नंबर, 11,12 और 13 में से कई हिंदू परिवारों ने पलायन किया है। क्षेत्र की जन सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर लाल गौतम का कहना है कि क्षेत्र एसएचओ ने इलाके का दौरा किया है। गली नंबर 13 में पहले से मस्जिद बनी हुई है। ऐसे में मंदिर के पास गली नंबर 12 में मस्जिद क्यों बनाई जा रही है।

(इस खबर को अभिनव भारत न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह न्यूज डिजिटल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रकाशित की हुई है(www.abhinavbharatnews.com)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button